भारत के खिलाफ ये देश कर रहे थे प्रोपेगेंडा, Twitter ने किया सबको बैन

भारत के खिलाफ ये देश कर रहे थे प्रोपेगेंडा, Twitter ने किया सबको बैन

नई दिल्लीसोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान के दूतावासों के ट्विटर हैंडल को 'रोक दिया'है। ट्विटर ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रसारक रेडियो पाकिस्तान का अकाउंट भी बंद कर दिया है। भारत में ट्विटर द्वारा इन हैंडल पर प्रतिबंध लगाने के बाद, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने सोशल मीडिया दिग्गज से तत्काल प्रभाव से हैंडल तक पहुंच बहाल करने का आग्रह किया है।

भारत में ट्विटर की कार्रवाई ऐसे समय में आई है। जब भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने भारत विरोधी सामग्री फैलाने और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गलत सूचना फैलाने के लिए छह पाकिस्तानी चैनलों सहित 16 YouTube चैनलों पर रोक लगा दी है। I & B मंत्रालय ने कहा कि हैंडल 'भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी' फैला रहे थे। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 10 भारतीय यूट्यूब चैनल और छह पाकिस्तानी चैनलों की सामूहिक दर्शकों की संख्या 68 करोड़ थी। उन्होंने कथित तौर पर सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया है।

भारत ने विश्व पटल पर भारत के खिलाफ फर्जी दुष्प्रचार करने के लिए पाकिस्तान की तीखी आलोचना की है। इससे पहले भी, भारत के खिलाफ प्रचार करने के लिए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक/सस्पेंड कर दिया गया था। भारत सरकार के दावों के अलावा, डिजिटल फोरेंसिक, रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर (DFRAC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई पाकिस्तानी अकाउंट हैशटैग के पीछे थे जो कई भारतीय संस्थानों के खिलाफ प्रचार कर रहे थे।

Leave a comment