Search KhabarFast

Press ESC to close

5 साल पहले प्रेम विवाह, फिर खूनी अंजाम! पत्नी को मारकर रातभर शव के पास रहा पति, सुबह मिटाए सबूत

5 साल पहले प्रेम विवाह, फिर खूनी अंजाम! पत्नी को मारकर रातभर शव के पास रहा पति, सुबह मिटाए सबूत

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम रेउसा के टीकई टोला में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के साथ सोता रहा। सुबह होने पर उसने शव को दूसरे कमरे में रख दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए पूरे घर में गोबर से लिपाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय चंदा कोल के रूप में हुई है। चंदा ने करीब पांच साल पहले 26 वर्षीय सुदामा आगरिया से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पति अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पत्नी के बार-बार मायके जाने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आरोप है कि बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे सुदामा का पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर चंदा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चंदा की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव के साथ रातभर रहा आरोपी

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी रातभर उसके शव के साथ ही सोता रहा। सुबह होने पर उसने शव को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से पूरे घर में गोबर से लिपाई कर दी। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति सुदामा आगरिया को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रेम विवाह के करीब पांच साल बाद चरित्र पर संदेह और घरेलू विवाद के चलते हुई इस कथित हत्या ने एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीरता को सामने ला दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के 2 करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंचेगी डॉ. हेडगेवार की विचारधारा, CM सम्राट चौधरी ने बताई योजना

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य महानाट्य ‘संघ सृजन का आविष्कार युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ के मंचन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नादब्रह्म संस्था, नागपुर द्वारा निर्मित इस महानाट्य के अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाट्य का अवलोकन किया।

Himachal News: 2032 तक आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2030 तक हेल्थकेयर में नंबर-1 बनाने का CM सुक्खू का लक्ष्य

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को लेकर सरकार का विजन साझा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और देश के सबसे मजबूत व समृद्ध राज्यों में शामिल करना है। इसके साथ ही सरकार 2030 तक हिमाचल को हेल्थकेयर के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast