Shweta Tiwari Corona Report: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कोरोना पॉजिटिव, घर में हैं क्वारंटाइन

नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है. श्वेता तिवारी ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया है कि वह 1 अक्टूबर तक घर पर ही क्वारंटाइन्ड रहेंगी. बता दें कि श्वेता इनदिनों टीवी सीरियल मेरे डैड की दुल्हन में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं.
खबर है कि श्वेता तिवारी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद का कोरोना टेस्ट करवाया था. लेकिन इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी. अब खुद एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां वो कोविड 19 पॉजिटिव हैं और 1 अक्टूबर तक घर पर ही क्वारंटीन रहेंगी.
श्वेता तिवारी टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. श्वेता 90 के दशक में आने वाले टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के रोल में नजर आई थी. प्रेरणा के किरदार में उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली थी. ये शो उस वक्त के हाई टीआरपी शो की लिस्ट में शामिल था. अधिकांश फैन्स उन्हें प्रेरणा के नाम से ही जानने लगे थे. श्वेता इन दिनों टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में नजर आ रही हैं. बता दें कि श्वेता तिवारी कई भोजपुरी औऱ हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
Leave a comment