TURKEY: कोयला खदान में अचानक विस्फोट ने ली 25 लोगों की जान, दर्जनों घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

TURKEY:  कोयला खदान में अचानक विस्फोट ने ली 25 लोगों की जान, दर्जनों घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

तुर्की: तुर्की में देर रात एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया। जिसमें 25लोगों की मौत हो गई। जबकि 28से ज्यादा लोगों घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खदान में अभी भी 50लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिए है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर  दी है।

बता दें कि विस्फोट बार्टिन के अमासरा शहर में हुआ है। जहां कोयले की खदान में 110  लोग काम कर रहे थे। वहीं विस्फओट की वजह ज्वलनशील गैसों बताई जा रही है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और होम मिनिस्टर सोयलू पहुंचे। जिसके बाद लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू हुआ। वहीं 25 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही 50 लोग अभी भी खदान में फंसे हुए है जिसको सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं होम मिनिस्टर ने बताया कि देर रात को हादसे की खबर मिली थी। जिसके बाद मोके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वहीं 25 लोगों की मौत हो गई  और 28 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। वहीं रेस्क्यू अभियान जारी है। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने साउथ-ईस्ट तुर्की की निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है। अब वह अमासरा जाएंगे।

Leave a comment