
नई दिल्ली: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बॉयफ्रेंड जीशान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं। दिवंगत एक्ट्रेस के परिजनों ने जीशान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस जीशान को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच जीशान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग पुलिस पर भड़क गए। दरअसल, बीते दिन जीशान को कोर्ट में पेश किया गया था।
आपको बता दें कि तुनिषा आत्महत्या मामले में 28 दिसंबर तक जीशान को पुलिस कस्टडी में रखा गया था। बीते दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जीशान नीले रंग की हुडी और जींस में नजर आए। उन्होंने पैरों में कुछ भी नहीं पहन रखा था। नंगे पैर जीशान घसीटते हुए पुलिस के वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
Viral वीडियो पर भड़के लोग
वायरल वीडियो पर लोगों ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, ये बहुत खराब है। क्या उसने गुनाह कुबूल किया या फिर उसके खिलाफ सबूत मिल गए हैं? पुलिस उसको बहुत गंदे तरीके से ट्रीट कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसने मर्डर किया होता तो ये गलत होता। ऐसे तो कोई भी ब्रेकअप कर ले और लड़की सुसाइड कर ले, तो लड़का उठा लोगे? ये कहां का इंसाफ है।
24 दिसंबर को तुनिषा ने लगाई थी फांसी
'अलीबाबा' शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के लिए तुनिषा के परिवार ने बॉयफ्रेंड जीशान खान पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया। जीशान खान 'अलीबाबा' शो में तुनिषा के को स्टार थे। दरअसल, जीशान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा शर्मा सदमे में चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Leave a comment