
Car Sales In Indian Market:भारत में आटोमोबइल सेक्टर का विस्तार लगाता हो रहा है। लोगों के बीच चारपहिए वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। खासरक एसयूवी के प्रति लोगों का रुझान ज्यादा है। भारतीय बाजार में फरवरी 2026 में कारों की ताबड़तोड़ बिक्री हुई है।
अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें, तो टाटा नेक्सन ने टॉप पोजीशन हासिल किया है। फरवरी में टाटा नेक्सोन की 19,430 यूनिट की बिक्री हुई थी। जबकी एक साल पहल ये आंकड़ा 15,349 था। यानी एक साल के भीतर बिक्री में 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
भारतीय बाजार में कार की बिक्री बढ़ी
बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारिति सुजुकी डिजायर है। डिजायर की कुल 19,326 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं, तीसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच की 18,748 यूनिट बिकी। जबकी हुंडई क्रेटा 17,938 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही। बिक्री कि लिस्ट में मारुती ब्रेजा 17,863 यूनिट के साथ पांचवें स्थान हासिल करने में कामयाब रही। वहीं, मारुति अर्टिगा और मारुति सुजुकी वैगनआर क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रही।
महिंद्रा ने भी जमाया धाक
दूसरी तरफ बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 9 फीसदी की सालान गिरावट के साथ 14,833 यूनि़ट कार की बिक्री की। जबकी नौवें नंबर पर महिंद्रा की स्कॉर्पियों रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 8 फीसदी की सालान बढ़ोतरी के साथ कुल 14,665 यूनिट कार की ब्रिकी। इसके अलावा दसवें नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो रही। बलेनो ने इस दौरान 5 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,632 यूनिट कार की बिक्री की।
Leave a comment