
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। अलग-अलग तीज त्योहारों में इस पौधे की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के घर के बाहर आपको जरूर एक तुलसी का पौधा मिल जाएगा। वहीं इस पौधे को ना तो सिर्फ धार्मिक द्दष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है बल्कि आयुर्वेद में भी इस पौधे को शरीर के लिए फायदेमेंद बताया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी तुलसी का सेवन कर लोगों ने अपनी इम्यूनिटी हढ़ाई। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है।
तुलसी के हेल्थ बेनिफिट्स
– तुलसी इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी जानी जाती है। इसमें विटामिन सी और जिंक के अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो हमें कई तरह के संक्रमणों से बचाते है।
– तुलसी बुखार और दर्द में राहत भी देती है। तुलसी के रस के साथ यदि काली मिर्च का सेवन किया जाए तो यह बुखार को नियंत्रित करती है। तुलसी को इलायची पाउडर के साथ दूध मिलाकर पिया जाए तो यह शरीर को थकान और दर्द से राहत देती है।
– तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर में किसी भी प्रकार की कैंसर की आशंकाओं को समाप्त करते है। तुलसी हमें त्वचा, यकृत, मुंह और फेफड़ों के कैंसर से बचाने में मदद करती है।
Leave a comment