
Namo Bharat Extension: राजधान दिल्ली से मेरठ तक का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। देश की हाईटेक ट्रेन नमो भारत का सराय काले खां से मोदीपुरम तक का पूरा रूट संचालन तैयार किया जा चुका है। इसके लिए सीएमआरएस की अंतिम मंजूरी भी एनसीआरटीसी को मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, रूट का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से मेरठ की यात्रा पहले से आरामदायक हो जाएगी।
इस रूट पर ट्रेन 82 किलोमीटर दौड़ेगी। फिलहाल यात्रियों को केवल न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक ही सुविधा मिल रही थी। अब पूरी ट्रेन संचलान की तैयारी हो गई है। साथ ही सभी स्टेशनों पर नागरिक सुविधाएं भी चालू कर दी गई हैं।
हर 10 मिनट के बाद मिलेंगी ट्रेनें
नमो भारत को पहले न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण के बीच 15 मिनट के अंतराल पर चलाया जाता था। लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन का अंतराल घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है या घटाया भी जा सकता है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि परिचालन समय में भी बदलाव संभव है, ताकी अधिकतम यात्रियों को सुविधा मिले।
सराय काले खां स्टेशन बनेगा बड़ा हब
नमो भारत का सबसे बड़ा हब सराय काले खां स्टेशन बनेगा। यहां कुल छह प्लेटफार्म और चार ट्रैक तैयार किए जा चुके हैं। स्टेशन को मेट्रो, भारतीय रेल और अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से कनेक्ट किया गया है। यात्रियों के लिए स्टेशन में एस्केलेटर, लिफ्ट और ट्रैवलेटर की सुविधा दी गई है। स्टेशन के नीचे बस और कैब-ऑटो सेवा की सुविधा प्रदान किया जाएगा। नमो भारत के साथ यात्री अब जाम में फंसे बिना सुरक्षित और तेज़ यात्रा कर सकेंगे। सामान्य और प्रीमियम यात्रियों के लिए अलग वेटिंग एरिया गया है। बता दें कि भविष्य में दिल्ली-करनाल और दिल्ली-अलवर रूट भी जोड़े जाने की योजना है।
Leave a comment