
Travel to these countries without a visa:विदेशों में घूमना किस को पसंद नहीं है। हर कोई अपनी छुट्टियों की इंतजार करते है और फिर परिवार के साथ विदेश यात्रा पर निकल पड़ते है। लेकिन अगर हम किसी दूसरे देश में जाते है सबसे पहले वीजा की जरूरत होता है। वीजा के बिना आप उस देश में एंट्री तो क्या उड़ान भी नहीं भर सकते है। वीजा कितना जरूरी है इस बारे में आप सभी को पता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देश है जिसमें बिना वीजा के यात्रा कर सकते है और अपनी छुट्टियों का आंनद उठा सकते है तो चलिए आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताते है जहां बिना वीजा के घूम सकते है।
मॉरीशस- भारतीय लोग मॉरीशस देश में बिना वीजा के एंट्री ले सकता है। बिना वीजा के आप यहां 90 दिनों तक रह सकते हैं। मॉरीशस में ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क, बेल्ले मेयर प्लेज बीच, सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन, चामरेल, ट्रू ऑक्स बीचेस और ले मोर्ने ब्रेंट जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।
भूटान – भूटान में भी बिना वीजा के आप घूम सकते है,लेकिन आपके पास बस कोई भी भारतीय आईडी होना जरूरी है। आप बस अपना टूरिस्ट पास बनवाना पड़ेगा। नाइट स्टे के लिए यहां भारतीयों से 1200 रुपये सतत विकास शुल्क के तौर लिए जाते हैं। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई बेहतरीन स्थानों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
इंडोनेशिया - इंडोनेशिया में भी आप बिना वीजा के जा सकते है, लेकिन कुछ दिनों के लिए। अगर आप ज्यादा दिन के लिए यहां रुकने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ेगी। पर, अगर आप सिर्फ कुछ दिनों के लिए घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां बिना वीजा के जा सकते हैं।
फिजी – वहीं बिना वीजा के आप फिजी में 120 दिनों के लिए आराम से रह सकते है। फिजी अपने सुंदर दृश्यों, प्रवाल भित्तियों, लैगून को आमंत्रित करने और मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है।
मकाओ- मकाओ में आपको 30 दिन तक रुकने के लिए किसी तरह के वीजा की आवश्यकता नहीं है। मगर यदि आप यहां 30 दिन से अधिक रुकने की योजना बना रहे हैं तो आपको वीजा अप्लाई करना पड़ेगा।
Leave a comment