HARYANA: दिवाली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, 3 तीन की मौत,कई घायल

HARYANA: दिवाली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, 3 तीन की मौत,कई घायल

जींद: हरियाणा के जींद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में एक ही परिवार तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में मां-बेटा और भतीजे की मौत हो गई. हादसे में कैंटर के कई लोग भी घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरा मामला हरियाणा के जींद के ललितखेड़ा गांव का है. जहां एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी. वहीं बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कैंटर में करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग सवार हो गए थे. सभी लोग घायल हो गए. कैंटर चालक मौके से ही फरार हो गए. इस हादसे की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया.  

इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है. जांच अधिकारी ने बताया की रजाना कलां गांव से विकास अपने  20 वर्षीय भतीजे रामपुजारी के साथ अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था. रास्ते में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमे विकास की बहन, भतीजा की मौके पर ही मौत और उसके भांजे कुणाल जिसकी उम्र तीन साल थी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. तीनो के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवा दिया है और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Leave a comment