Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून में आढ़त बाजार के व्यापारियों को जल्द मिलेंगी दुकानें, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून में आढ़त बाजार के व्यापारियों को जल्द मिलेंगी दुकानें, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बैठक कर इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट कार्यों एवं आढ़त बाजार विस्थापित कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यापारियों की अपेक्षानुसार निमार्ण कार्य पूर्ण करने व अवशेष एम०ओ०यू० पूर्ण करने व बर्ष 2013 की शर्तों के अनुरूप शेष रह गये व्यापारियों के लिये दुकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

दास ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग कार्यों में रजिस्ट्री आदि कार्यों में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुये शीघ्र रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिये जिससे सड़क निर्माण से संबंधित कार्य समय से पूर्ण हो सके। गौरतलब है कि सरकार द्वारा आढ़त बाजार में लगने वाले जाम के समाधान हेतु सहारनपुर चौक से लगे आढ़त बाजार के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की है जिससे प्रभावित होने वाले व्यापारियों को आईएसबीटी के पास शिफ्ट किया जाना है।

बैठक में उपाध्यक्ष एमडीडीए द्वारा अवगत कराया कि शीघ्र ही श्री  शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्षो का  निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रो में पार्को का सौन्दर्यीकरण कर बैच उपलब्ध कराये जायेगे।  इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री वंशीधर तिवारी, इंदिरा मार्केट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह, सचिव जगदीश प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं अधिकारी शामिल रहे।

Also read: Uttrakhand News: देहरादून में 10 हजार युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ, DM डॉ. आशीष चौहान और ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मुफ्त फेस्टिवल एडवांस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

इसके लिए एडवांस पात्र स्थायी एवं अस्थायी नियमित चतुर्थ श्रेणी राज्य सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को इस राशि के लिए 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करना होगा। एडवांस की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जाएगी। राशि 30 अक्टूबर 2026 तक स्वीकृत एवं वितरित की जा सकती है।

Bihar news:बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद अब CBSE स्कूल भी होंगे शामिल

Bihar News:बिहार में स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘मशाल’ कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार राज्य के लगभग 37 हजार मध्य एवं उच्च विद्यालयों के साथ CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

Bihar Flood Relief :बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast