हरियाणा सरकार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकरा ने 15,000 का ब्याज मुक्त फेस्टिवल एडवांस देने के आदेश जारी किया है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, राज्य सरकार के पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्ष 2026-27 के लिए ₹15,000 का ब्याज मुक्त फेस्टिवल एडवांस देने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए एडवांस पात्र स्थायी एवं अस्थायी नियमित चतुर्थ श्रेणी राज्य सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को इस राशि के लिए 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करना होगा। एडवांस की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जाएगी। राशि 30 अक्टूबर 2026 तक स्वीकृत एवं वितरित की जा सकती है।

