RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस पर कड़े प्रतिबंध, US-UK के साथ कई देशों को आर्थिक नुकसान, जानें कैसे

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस पर कड़े प्रतिबंध, US-UK के साथ कई देशों को आर्थिक नुकसान, जानें कैसे

नई दिल्ली:  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच इस यूद्ध को करीब 1 महीना होने वाला है। लेकिन शांति बहाल होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं इसी बीच रूस पर कई देशों ने कड़े प्रतिबंद लगाए है। जिसमें अधिकतर पश्चिमी देश शामिल है। साथ ही कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने रूस में कारोबार को खत्म कर दिया हैं।

जिसकी वजह से रूस की अर्थव्यवस्था पर इसका काफी बुरा असर हो रहा है, लेकिन कई मोर्चे पर उसे फायदा हुआ है और अमेरिका व ब्रिटेन जैसे देशों को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। एविएशन सेक्टर भी इन मोर्चों में से एक है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि रूस उन कंपनियों की संपत्तियां जब्त कर नेशनलाइज कर दे, जो वहां से कारोबार समेट कर जा रही हैं.

रूस की एयरलाइन कंपनियों  के पास 500 से ज्यादा ऐसे विमान हैं, जो किसी विदेशी कंपनी के हैं और लीज पर ऑपरेट हो रहे हैं। अब विमान लीज पर देने वाली इन कंपनियों के सामने 12 से 15 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का खतरा है।

Leave a comment