
नई दिल्ली :पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़तार ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,082 नए मामले सामने आए है. साथ ही 492 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं बीते दिन 39,379 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालयय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 93 लाख 9 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1 लाख 35 हजार 715 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. साथ ही कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 55 हजार पर आ गए है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 3211 बढ़ गई है.
वहीं देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना क 6406 नए मामले सामने आए है और 65 लोगों की मौत हुई है. वहीं महाराष्ट्र में में 35 दिन बाद कोरोना के एक दिन में यह सबसे अधिक मामले हैं.

Leave a comment