Aaj Ka Mausam 21 August 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका जताई गई है। आज यानी 21 अगस्त को मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने 21 अगस्त को देश के 21 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के राज्यों, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी खराब मौसम का अनुमान है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में 21 अगस्त को मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मनाली में 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।