Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

Haryana News: मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आने पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सस्पेंड अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा, पंचकूला निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Haryana News: अंबाला छावनी में 100 बेड के ESIC अस्पताल का रास्ता साफ, रंग लाई अनिल विज की पहल

Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल को स्थापित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 33 में 5.18 एकड़ भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा मंजूर कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast