Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Rashifal : आज इस राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज इस राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal :  आज 28 जून रविवार का दिन है। आज रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। आज कुछ राशि वालों को धन लाभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आइये जाने आज का राशिफल..
मेष
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा।

वृष
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

Also read: Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

कर्क
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है।

सिंह
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

कन्या
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

Also read: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

वृश्चिक
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा।

धनु
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast