Search KhabarFast

Press ESC to close

आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है- पीएम मोदी

आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है- पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पूरे आयोजन में श्री सत्य साईं की प्रेरणा और उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। मैंने इस कन्वेंशन सेंटर की तस्वीरें देखी है, इस सेंटर में अध्यात्मता की अनुभूति हो और आधुनिकता की आभावी हो। इसमें सांस्कृतिक दिव्यता भी है और वैचारिक भव्यता भी है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े पूरी दुनिया के विद्वान इकट्ठा होंगे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। दुनिया में आज जितने भी रियल टाइम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो रहे हैं उसमें 40% सिर्फ भारत में हो रहा है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी से आज परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और 5G जैसे क्षेत्रों में हम बड़े-बड़े देशों का मुकाबला कर रहे हैं। दुनिया में आज जितने भी real-time ऑनलाइन transactions हो रहे हैं, उसमें 40% अकेले भारत में हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे कर्तव्यों में आध्यात्मिक मूल्यों का मार्गदर्शन भी है और भविष्य के संकल्प भी हैं। इसमें विकास भी है और विरासत भी है। उन्होंने कहा कि आज भारत भी कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता बनाकर आगे बढ़ रहा है। आजादी के 100 वर्ष के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए, हमने हमारे 'अमृतकाल' को 'कर्तव्य काल' का नाम दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast