Search KhabarFast

Press ESC to close

Today Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें

Today Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें

Today Gold-Silver Price: पिछले कई महीनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दामों में प्रति 10 ग्राम करीब 3800 रुपये की कटौती की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में करीब 9 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से कटौती की गई है। जिससे निवेशकों को और आम जनता को काफी राहत मिली है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,53,800 से ₹1,58,399 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,40,980 से ₹1,45,060 प्रति 10 ग्राम (GST और मेकिंग चार्ज के बिना) के बीच है। चांदी की कीमत ₹2.50 लाख से ₹2.75 लाख प्रति किलो के बीच है।

आज का सोने-चांदी का भाव (अनुमानित 19 मार्च 2026):

सोना (24 कैरेट - प्रति 10 ग्राम): ₹1,53,800 - ₹1,58,400

सोना (22 कैरेट - प्रति 10 ग्राम): ₹1,40,980 - ₹1,45,060

चांदी (प्रति किलो): ₹2,50,000 - ₹2,74,900

शहर के अनुसार सोने के दाम (22K प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: ₹1,45,060

मुंबई: ₹1,44,910

कोलकाता: ₹1,44,910

चेन्नई: ₹1,46,490

पूरे विश्व में सोने की कीमत फीकी पड़ती जा रही है। इन दिनों ग्लोबल मार्किट में सोने की कीमत 150 डॉलर प्रति औंस गिर चुकी है। वहीं चांदी में भी 4% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद निवेशकों की चिंता बढ़ चुकी है। क्योंकि वह सोने का सुरक्षित निवेश मानकर चल रहे थे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों ने फिर भरी उड़ान; जानें 16 अप्रैल के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी के भावों में मामूली लेकिन साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट (999 शुद्ध) सोना ₹15,536 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,241 प्रति ग्राम और 18 कैरेट: ₹11,652 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले आज हर कैरेट में ₹1 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

Gold-Silver Price: आज चांदी ने मारी जोरदार छलांग, लेकिन सोने की रफ्तार हुई धीमी; जानें 15 अप्रैल के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी के बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। चांदी में जोरदार उछाल आया है, जबकि सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में ₹2,500 प्रति किलो की तेजी आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें