Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR, हरियाणा और यूपी में भारी बारिश और आंधी का खतरा, IMD ने किया अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR, हरियाणा और यूपी में भारी बारिश और आंधी का खतरा, IMD ने किया अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausamदिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज़ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया दिया है।

राजधानी दिल्ली में 19 और 20 मार्च को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट होने के आसार है। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास तक दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को बारिश के बाद वीरवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बुधवार को दिल्ली का दिन का पारा 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफानी मौसम अगले दो दिन तक रहेगा, उसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में 19-20 भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें