Search KhabarFast

Press ESC to close

राज्यसभा चुनाव को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रदेश और देश के बड़े-बड़े नेता विधायकों के पास फोन कर रहे थे

राज्यसभा चुनाव को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रदेश और देश के बड़े-बड़े नेता विधायकों के पास फोन कर रहे थे

HARYANA NEWS: हरियाणा के इंद्री के गढ़ी बीरबलमें दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमारे पांच ऐसे विधायक हैं जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। उनके नाम और सारी रिपोर्ट ऊपर जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार से आने वाले हमारे उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को हराने के लिए भाजपा ने सारे हथकंडे अपनाए।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर के इस्तीफा देने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह गुड्डा ने कहा, उन्होंने जो इस्तीफा दिया है क्योंकि उनकी पत्नी शैली चौधरी ने क्रॉस वोटिंग की है। जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही इस्तीफा दिया, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह इस्तीफा तो और सभी विधायकों को भी देना चाहिए। अपनी अपनी विधानसभा की सदस्यता से, आपने जितनी गद्दारी की है। यह दम भी दिखाओ और इस्तीफा दो।

विधायकों को हर तरह का ऑफर दे रहे थे- हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई विधायक नहीं बचा होगा जिसके पास इस तरह के फोन कॉल आए हो, प्रदेश और देश के बड़े-बड़े नेता विधायकों के पास फोन कर रहे थे। विधायकों को हर तरह का ऑफर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खरीद विरोध की भाजपा की एक बड़ी मंडी का एक बड़ा रूप लोकतंत्र को दे दिया गया, और उसके बाद जो खरीद स्रोत से काबू नहीं आया उसे धमिकया दे रहे हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा ने लोकतंत्र की लाज बचाई है। जो विधायक डटे रहे मैं उन विधायकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा मेरा मानना है इन विधायकों का सम्मान भी देशवासियों और प्रदेशवासियों में बढ़ना चाहिए। दीपेंद्र ने कहा जिन विधायकों ने गद्दारी की है उनके खिलाफ पार्टी तो कार्रवाई करेगी,लेकिन जनता भी उन्हें कभी बक्शे न, उन्होंने कहा कि लेकिन मैं जनता से कहना चाहता हूं जो विधायक ईमानदारी से खड़े रहे हैं उनके प्रति भी जनता में सम्मान का भाव बढ़ाना चाहिए।

इनेलो पर लगाए गंभीर आरोप

इनेलो पर भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा किइनेलो को एक सप्ताह पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था अगर आप बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ हो तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोल दो आप वोट नहीं डालेंगे, इनेलो ने बोला हम कल करेंगे, फिर इन्होंने मीटिंग बुलाई उसमें इन्होंने कहा अगर बचाना है तो बोल दो हम वोट नहीं डालेंगे। भाजपा को मत देना, फिर भी इनेलो ने कोई फैसला नहीं किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा फिर इन्होंने बोला हम तीन दिन बाद करेंगे फिर उसके बाद कहा वोटिंग वाले दिन प्रेस वार्ता करेंगे फिर इन्होंने 3:00 बजे का समय दे दिया, जब 12:00 बजे तो तब पता चला कांग्रेस के अभी सारे वोट नहीं डाले, फिर इन्होंने बोला 3:00 बजे।

तभी इनेलो मैदान से भाग गई- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र ने कहा कि जब 3:00 बजे यह क्लियर हो गया कांग्रेस के सारे वोट डाल चुके हैं, और जो यह क्रॉस वोट करना चाहते थे। 8 वोट उसमें असफल भारतीय जनता पार्टी हो गए।तभी इनेलो मैदान से भाग गई। तभी नहीं पता चल गया कि कांग्रेस के उम्मीदवार जीतेगा, उन्होंने कहा कि इनेलो ने साढे तीन बजे प्रेस वार्ता की जबकि 4:00 बजे तक वोटिंग का समय था। जबकि इनेलो को एक सप्ताह पहले बोला था कि अगर आप बीजेपी के खिलाफ हो तो बोल दो वोट नहीं डालने जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें