AIR India Flights From Delhi To Tokyo : एयर इंडिया की आज से शुरू हो रही है दिल्ली से टोक्यो की उड़ान

AIR India Flights From Delhi To Tokyo :  एयर इंडिया की आज से शुरू हो रही है दिल्ली से टोक्यो की उड़ान

नई दिल्ली :  दिल्ली से टोक्यो के लिए एयर इंडिया ने अपने 'एयर बबल' शेड्यूल की घोषणा की है.  वहीं एयर इंडिया की उड़ानें 2 नवंबर से 28 दिसंबर 2020 तक दिल्ली से टोक्यो जाएंगी. साथ ही टोक्यो से दिल्ली के लिए शेड्यूल 4 नवंबर से 30 दिसंबर 2020 तक का है.

आपको बता दें कि, जापान में भारतीय दूतावास की दी हुई जानकारी के मुताबिक, भारत और जापान अब एयर बबल सिस्टम का हिस्सा हैं. पान में भारतीय दूतावास के साथ यात्रियों के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और बुकिंग सीधे संबंधित एयरलाइंस के साथ की जानी चाहिए. वहींहाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की थी.

वहीं साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया था. द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16देशों की यात्रा कर सकते हैं. वहीं इन 16 देशों में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, अमेरिका और यूके शामिल हैं.

Leave a comment