खुद के साथ समय बिताने का मौका देती है Solo Trip, जाने से पहले खुद को इस तरह करें तैयार

खुद के साथ समय बिताने का मौका देती है Solo Trip, जाने से पहले खुद को इस तरह करें तैयार

Solo Traveling Tips: दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं होगा जिसे घूमना पसंद न हो। दुनियाभर में ट्रैवल करना पसंद न हो। नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद न हो। क्योंकि घूमने से न सिर्फ हमें नई जगहों के बारे में पता चलता है, बल्कि इससे स्ट्रेस कम होता है, हमारे आस-पास का वातावरण भी बदलता है।

लेकिन इन्हीं लोगों में से कई ऐसे लोग है, जिन्हें सोलो ट्रिप पर जाना बहुत पसंद होता है। यानी से लोग अकेले ही घूमने निकल जाते हैं। इसके लिए वो अपनी पसंदीदा जगह चुन सकते हैं। अपनी इच्छा अनुसार समय बिताते हैं। ट्रिप प्लान करने के लिए अक्सर ऑफिस, स्कूल और कॉलेज की छुट्टी का इंतजार करना पड़ता है। जिसकी वजह से कई बाद हमारी ट्रिप केंसिल भी हो जाती है। लेकिन सोलो ट्रिप में ऐसा नहीं है। आपके पास जब भी टाइम हो, आपका मन हो आप तब सोलो ट्रिप पर जा सकते हो।

अगर आप अपने ट्रेवल डेस्टिनेशन खुद बना सकते हैं, तो अकेले घूमने का अनुभव आपको नई जगहों, लोगों और अपने बारे में अधिक जानने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

रिसर्च करें: सोलो ट्रिप शुरू करने से पहले जगह, रास्तों और होटल के बारे में सही से रिसर्च कर लें। अगर आपके परिवार वालों या दोस्तों में से कोई उस जगह पर गया है तो, उससे बात करें। उसका एक्सपिरिएंस जानने की कोशिश करें। इसके साथ ही ट्रिप प्लान करते समय मौसम का जरूर ख्याल रखें।

नई लोगों से बातचीत करें: सोलो ट्रिप में कभी-कभी अकेलापन महसूस हो सकता है। इसलिए अपने समय का सही उपयोग करें। खुद को व्यस्त रखने के लिए स्थानीय गतिविधियों में भाग लें। अन्य यात्रियों के समूह से जुड़ें, या स्थानीय लोगों से बातचीत करने की कोशिश करें।

सुरक्षा की चिंता: आप चाहे कही भी जाए, अपनी और अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। इसलिए सोलो ट्रिप पर भी  अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। हमेशा आपातकालीन संपर्क नंबर की जानकारी अपने पास रखें। अपने साथ जरूर दस्तावेज जरूर रखें। स्थानीय सुरक्षा नियमों और सुझावों का पालन करें। मौसम और समय के मुताबिक ही ट्रेवल करें।

मनोबल बनाए रखना: अकेले यात्रा के दौरान दिमाग में बहुत सारी बातें चलती रहती है। जिससे तनाव महसूस हो सकता है। इसके लिए अपनी रुचियों के अनुसार एक्टिविटी को चुनें। सोलो ट्रिप के समय आने वाले चैलेंजेस का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं:यात्रा पर यात्रा पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं. अगर किसी को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है तो अकेले ट्रिप पर जाने से बचें. साथ ही अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह करें. इसी के साथ हर किसी को सोलो ट्रिप पर जाते समय फस्टेड बॉक्स और कुछ जरूरी दवाएं अपने साथ जरूर रखें. क्योंकि ट्रेवल के दौरान बदन दर्द और पेट से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है.

खान-पान और कपड़े: सोलो ट्रिप पर जाते समय खान-पान की ऐसी चीजें जरूर रखेंस जो आसानी से खराब न हों। जिस जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, उस जगह के मुताबिक कपड़े जरूर साथ लेकर जाएं।   

Leave a comment