Tiger Shroff upcoming film heropanti-2 : हीरोपंती का सीक्वल ला रहे है टाइगर श्रॉफ, कहा- मेरे साथ काम करने के लिए बहुत बड़ी स्टार हैं कृति

Tiger Shroff upcoming film heropanti-2 :  हीरोपंती का सीक्वल ला रहे है टाइगर श्रॉफ, कहा- मेरे साथ काम करने के लिए बहुत बड़ी स्टार हैं कृति

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के ‘माइकल जैकसन' यानि ‘टाइगर श्रॉफ’ने अपने करियर की शुरूआत 2014 में फिल्म हीरोपंती से की थी. फिल्म हीरोपंती में एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में थी. फिल्म में टाइगर और कृति की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली थी जो कि दर्शकों को भी खूब पसंद आई. इसी बीच खबर आई है कि अब फिल्म हीरोपंती का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है जिसका नाम है हीरोपंती-2.

आपको बता दें कि, फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हीरो टाइगर श्रॉफ अब हीरोपंती के दूसरे पार्ट यानि हीरोपंती-2 में भी नजर आने वाले है. एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन की कैमेस्ट्री भी बहुत पसंद की गई. वहीं टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से शुरूआत के बाद बाघी, वॉर जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है. हाल ही में टाइगर ने एक्ट्रेस कृति के बारे में बात करते हुए कहा कि, मेरा मानना है कि कृति मेरे साथ काम करने के लिए "बहुत बड़ी स्टार हैं".

टाइगर की फिल्म बाघी 3 रिलीज़ होने से पहले टाइगर ने हीरोपंती के सीक्वल की घोषणा की थी, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “यह मेरे लिए बहुत खास है. मेरे गुरु साजिद सर के साथ एक और फ्रैंचाइज़ी को आगे ले जाने के लिए आप सबकी धन्यवाद करता हूं. वहीं बाघी-3 पर कोरोना वायरस का बहुत असर पड़ा. फिल्म बाघी-3  6 मार्च को रिलीज हुई थी.

 जिसके बाद देश में कोरोना की सतर्कता शुरू हो गयी, सिनेमाघर बंद कर दिए गए जिसकी वजह से फिल्म बाघी-3 पर बहुत असर पड़ा. फिल्म बाग़ी 3 बड़ा कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन सकती थी. बॉक्स ऑफ़िस आंकड़े देखें तो फ़िल्म ने 17 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 52.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं सिनेमाघर बंदी से पहले 11 दिनों का कलेक्शन 93.37 करोड़ हो चुका था, जो अब इसका लाइफ़ टाइम कलेक्शन माना जाएगा.

 

Leave a comment