Search KhabarFast

Press ESC to close

धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट, लिख डालीं दिल छू लेने वाली लाइनें

धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट, लिख डालीं दिल छू लेने वाली लाइनें

Hema Malini Social Media Post On Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।वहीं, पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने उनको याद किया है और उनके लिए भावुक सोशल मीडिया पोस्ट किया है।

हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियां, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, जरूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले, असल में वो मेरे लिए सब कुछ थे। उन्होंने हमेशा मेरे अच्छे और खराब समय में साथ दिया। वो बड़ी आसानी से अपने दोस्ताना व्यवहार की वजह से मेरे परिवार के करीब आ गए।

नुकसान को बयां नहीं किया जा सकता- हेमा  

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि एक पर्सनालिटी के तौर पर उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, उन्हें यूनिक आइकॉन बना दिया। उनकी शोहरत और कामयाबियां फिल्म इंडस्ट्री में ताउम्र रहेगी। हेमा मालिनी ने कहा कि मेरा जो निजी नुकसान हुआ है, उसे बयां नहीं किया जा सकता और उनके जाने से खालीपन पैदा हुआ है, वह कुछ ऐसा है जो मेरी पूरी जिंदगी मेरे साथ रहने वाला है। कई सालों तक साथ रहने के बाद अब मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेर सारी यादे बची हैं।

सुपरहिट रही जोड़ी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी फिल्म में और पर्सनल लाइफ में भी सुपरहिट रही। दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक साथ 35 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं। अब धर्मंद्र के चले जाने के बाद हेमा मालिनी का परिवार अधूरा पड़ गया है।                                                              

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर मांगी प्राइवेसी

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसी साल मार्च 2026 में हुई उनकी निजी शादी के पांच महीने बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया है। इस जोड़े ने सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आधिकारिक बयान साझा करते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और लोगों से उनके रिश्ते के बारे में अटकलें न लगाने की अपील की।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast