
Dell Layoff: दुनिया की दिग्गज कंप्यूटर कंपनी डेल ने हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। इस खबर के बाद आईटी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। कंपनी के द्वारा सेस डिवीजन में पुनर्गठन की घोषणा की गई है। साथ ही ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने और एआई पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, निकाले गए कर्मचारियों के संख्या की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 12500 लोगों को निकाल दिया गया है। यह संख्या पूरी कंपनी के वर्कफॉर्स का 10 फिसदी है। इसके अलावा 6 अगस्त को ही इस छटनी के बारे में सूचित कर दिया गया था। गौरतलब है कि, आईटी सेक्टर में एआई के आगमन के बाद नौकरी को लेकर लोगों में काफी चिंता देखने को मिला है।
कौन से लोग हुए प्रभावित
डेल के सेल्स टीम में हुई इतनी बड़ी संख्या में छंटनी में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, ये किसी ने आधिकारिक रुप से नहीं बताया है। हालांकि, बिजनेस इनसाइडर से कंपनी के कर्मचारी ने बात करते हुए बताया कि इसमें अधिकत्तर मैनेजर्स, डायरेक्टर्स और वीपी थे। इस फैसले ने मार्केटिंग और ऑपरेशंस को प्रभावित किया है। उन्होंने संगठनों को संयुक्त किया और प्रबंधकों के लिए अनुपात को भी अधिक किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मैनेजर के पास न्यूनतम 15 कर्मचारी ही बचे हैं।
डेल में छंटनी होना कोई नया नहीं
डेल कंपनी से ऐसी खबरें आना कोई नई बात नहीं है। डेल में छंटनी होना एक ट्रेंड का हिस्सा रहा है। डेल में साल 2023 में लगभग 10 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। कंपनी के ही एक कर्मचारी ने कहा कि हर 6 महीने में हमारे यहां छंटनी होती है। किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता है। कर्मचारी ने कहा कि मैं खुद पिछले 6 महीनों से डेल के बाहर नौकरी ढूंढ रहा हूं।
Leave a comment