Search KhabarFast

Press ESC to close

इस देश ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कर्रवाई

इस देश ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कर्रवाई

Ban On Social Media For Children: सोशल मीडिया पर बच्चों के बढ़ते रुझान को लेकर इंडोनेशिया ने बड़ा कदम उठाया है। यहां 16साल के कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया उपयोग करने पर रोक लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि ये फैसला बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए जरूरी था।

सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। यह कदम ऑनलाइन पोर्नोग्राफी, साइबरबुलिंग और इंटरनेट की लत से होने वाले खतरों को देखते हुए उठाया गया है।

किसी तरह के समझौते की गुंजाइश नहीं

संचार मंत्री मेउत्या हाफिद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स और Bigo Live ने नए नियमों का पालन किया है और यूजर्स के न्यूनतम उम्र से जुड़े नियम लागू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में काम कर रहे अन्य सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी अपने प्रोडक्ट्स, फीचर्स और सेवाओं को तुरंत लागू नियमों के अनुसार काम करना होगा। मेउत्या हाफिद ने साफ कहा कि नियमों के पालन में किसी तरह के समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। इंडोनेशिया में काम करने वाली हर व्यावसायिक संस्था को देश में लागू कानून का पालन करना होगा। 

बच्चों पर सोशल मीडिया का प्रभाव

इंडोनेशिया ने सोशल मीडिया को लेकर नियम ऐसे समय में लागू किया गया है, जब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के द्वारा सोशल मीडियो यूज करने पर रोक लगाई गई है। हाल के दिनों में इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सख्त नियम देखने को मिला है। लॉस एंजिल्स की एक जूरी ने मेटा और यूट्यूब को एक युवती को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराते हुए कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स की वजह से नुकसान हुआ। जूरी ने दोनों कंपनियों को 6 मिलियन डॉलर हर्जाना देने का आदेश दिया। इसके अलावा ब्रिटेन की संसद के ऊपरी सदन ने भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन के पक्ष में वोट किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Google Gemini AI ने साइबर टेस्ट के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में की सेंध, फिर खुद ही रोका हमला

Google के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemini को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान Gemini AI ने गलती से तीन असली कंपनियों के सिस्टम में सेंध लगा दी।

श्रीलंकाई सांसद ने अपने राष्ट्रपति के सामने रखी मांग, कहा-पीएम मोदी से कहिए सऊदी में नागरिक को बचा लें

Sri Lanka Leader Appeals PM Modi:यूएई में श्रीलंकाई नागरिक को दी गई सजा को रोकने के लिए वहां के विपक्षी सांसद ने अपने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दियासानयके से पीएम मोदी से बात करके मामले का समाधान करने का आग्रह किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast