थायराइड मरिजों के दुश्मन हैं ये 5 फूड आइटम्स, आज ही करें इनसे परहेज

थायराइड मरिजों के दुश्मन हैं ये 5 फूड आइटम्स, आज ही करें इनसे परहेज

Thyroid Patient Diet: बीजी लाइफस्टाइल और खानपान में ध्यान न देने के वजह से थायराइड की समस्या काफी आम हो चुकी है। महिला हो या पुरुष हर कोई इस बीमारी का सामना कर रहा है। बता दें, थायराइड दो तरह का होता है, हाइपर थायराइड और हाइपोथायराइड। यह दोनों स्थिति आपके लिए गंभीर साबित हो सकती है। अगर आप थायराइड के पेशंट है और इसे कंट्रोल करना चहाते हैं तो कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने जरूरी है। तो चलीए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से थायराइड की परेशानी बढ़ सकती है।

सोया या सोया प्रोडक्ट

अगर आप थायराइड जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सोया या सोया प्रोडक्ट खाने से बचें। सोया या सोया प्रोडक्ट में गोइट्रोजन भारी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से आयोडीन का अवशोषण रूक सकता है। इसके अलावा सोया में आइसोफ्लेवोंस होता है। यह शरीर को थायराइड हार्मोन का उपयोग करने की क्षमता में बाधा डाल सकते हैं।

जंक फूड

जंक फूड में भारी मात्रा में सोडियम पाया जाता है जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा जा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि थायराइड मरीज जंक फूड का सेवन करें।

क्रूसिफेरस वेजिटेबल

थायराइड मरीजों कोब्रोकली, केल, फूलगोभी, पत्ता गोभी और पालक का सेवन करने से बचना चाहिए।आपको बता दें, गोइट्रोजन पाया जाता है जो थायराइड ग्रंथि के कामकाज में मुश्किलें पैदा कर सकती है।

चीनी

ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से इन्फ्लेमेशन पैदा हो सकती है। जिसकी वजह से थायराइड हार्मोन अच्छे से रिलीज नहीं हो पाता हैं और मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है।

दूध

दूध कैल्शियम रिच होता है जो थाइराइड मेडिसन के प्रभाव को कम कर सकता है। अगर आप दूध का सेवन करते हैं तो दवाई और दूध के पीने में लगभग चार घंटे का गैप होने चाहिए।

Leave a comment