TMKOC शो को छोड़ इन एक्टर्स ने किया अपना करियर खराब!

TMKOC शो को छोड़ इन एक्टर्स ने किया अपना करियर खराब!

नई दिल्ली: कॉमेडियन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कलाकारों की जितने एंट्री हो रही है उतनी ही कलाकार शो छोड़कर जा रहे है। हाल ही में दयाबेन और तारक मेहता को लेकर चर्चाएं हो रही थी। हालांकि शो को नया तारक मेहता मिल गया है। वहीं इस शों में काफी कलाकारों ने बाहर का रास्ता देख लिया है। यानी की कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है। लेकिन इस शो को छोड़ने के बाद इन कलाकारों को करियर कैसा चल रहा है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।  

सबसे पहले बात करते है तारक मेहता की। जिसका असली नाम शैलेश लोढ़ा है। शैलेश लोढ़ा ने इस शो को 14 साल दिए है। हालांकि अब वह इस शो में काम नहीं करते है। फिलहाल शैलेश 'वाह भाई वाह' में शो में नजर आ रहे हैं, लेकिन इन्हें उस तरह से पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हो रही है, जिस तरह इनकी धाक शो में नजर आती थी। वहीं अब बात करते है तारक मेहती ही पत्नी की। यानी अंजलि मेहता की। जिसका नाम नेहा मेहता है। नेहा भी शो की शुरुआत से ही हिस्सा रही है लेकिन अब इन्होंने शो छोड़ दिया है। कहा जाता है कि नेहा मेहता ने शो को प्रोडक्शन हाउस संग अनबन के चलते साल 2020 में क्विट किया। फिलहाल नेहा मेहता गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। नेहा मेहता ने इसी शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाई थी।

इसके अलावा गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी भी कई सालों तक इस शो का हिस्सा रह चुके है। अब सोढ़ी शो का हिस्सा नहीं है। कहा जाता है कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने शो को अलविदा कहा था। आज गुरुचरण पंजाब में रहकर पिता की देखभाल कर रहे हैं। गुरुचरण को बलविंदर सिंह सुरी ने रिप्लेस किया हुआ है।

अब बात आती है एक्टर भव्या गांधी की जो शो में टप्पू का किरदार में नजर आते थे। भव्या ने करीब आठ साल तक यह शो में नजर आए। इस शो से भव्या गांधी की पहचान घर-घर में हुई. फैन्स का खूब प्यार भी इन्हें मिला। बाद में इन्हें 19 साल के राज अनदकट ने रिप्लेस किया। आज भव्या गांधी इवेंट्स और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं, लेकिन इन्हें वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हुई जो तारक मेहता के शो से हुई है।

 

Leave a comment