Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 12 राज्यों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड!

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 12 राज्यों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड!

IMD Heatwave Alert: मार्च की शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में 12राज्य भट्टी की तरह तपेंगे, जहां तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्य शामिल हैं, जहां पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, मार्च से मई तक हीटवेव की स्थिति सामान्य से अधिक दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

IMD का अलर्ट जारी

IMD ने अपने हालिया मौसम बुलेटिन में कहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान 4-6डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। विभाग ने 7से 9मार्च के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिसमें हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में गर्मी सबसे ज्यादा असर दिखा सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में भी अलग-अलग जगहों पर हीटवेव की संभावना है।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में तापमान 35-38डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो मार्च के लिए असामान्य रूप से ऊंचा है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में पारा 40डिग्री के करीब जा सकता है, जो पिछले रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकता है। मुंबई, पुणे और गुजरात के तटीय इलाकों में पहले ही 38.9डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5-6डिग्री ज्यादा है। IMD ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और गर्म हवाओं के प्रभाव से यह स्थिति बनी हुई है।

इन राज्यों में बरसेगी आग

IMD की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और गोवा जैसे 12 राज्यों में हीटवेव का खतरा सबसे ज्यादा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast