डायबिटीज मरीजों के लिए जहर से कम नहीं हैं ये 5 फल, आज से बना लें दूरी

डायबिटीज मरीजों के लिए जहर से कम नहीं हैं ये 5 फल, आज से बना लें दूरी

Fruit To Avoid In Diabetes: फल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिनसेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार आप क्या चीच कितनी मात्र में खा रहे हैं इस पर भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा मात्र में हेल्दी फूड भी शुगर बढ़ा सकते हैं, क्योंकि कुछ फलों में प्राकृतिक मिठास ज्यादा होती है। डायबिटीज में इन फलों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हे सकता है। जीआई वैल्यू ज्यादा होने के कारण खाते ही आपका रैंडम ब्लड शुगर 200 mg/dL के पार चला जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 फलों के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज में चीनी से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

1.केला

केला पेट से लेकर दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस फल मेंप्रोटीन, विटामिन, मैंगनीज, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन एनसीबीआई की स्टडी के मुताबिक केलाकासेवनकरनेसेब्लड शुगर हाई हो सकता है क्योंकि इसमें भारी मात्रा में कार्ब्स होते हैं।

2. तरबूज

गर्मियों में हाइड्रेशन की वजह से तरबूज खाना चाहिए। लेकिन तरबूज का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी शरीर के लिए नुकसानदासक साबित हो सकता है। तरबूज की जीआई वैल्यू 72 के आसपास होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

3. अनानास

स्वादिष्ट फल अनानस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन डायबिटीज मरीजों को अनानास कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। इस फल का सेवन करने से रैंडम ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। बता दें अनानस में कार्ब्स पाया जाता है जो खून में जल्दी घुलकर ग्लूकोज बढ़ा देता है।

4. खजूर

खजूर में भारी मात्रा में शुगर पाया जाता है और सुखने के तुरंत बाद मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज में तो इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

5. आम

फलों का राजा कहा जाने वाला फल आम डायबिटिक पेशेंट्स के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आम में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जीआई वैल्यू ज्यादा होने के कारण इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

Leave a comment