Search KhabarFast

Press ESC to close

छठ घाटों पर नहीं होगा अंधेरा, ऊर्जा मंत्री बोले - सुरक्षित विद्युत व्यवस्था पहली प्राथमिकता

छठ घाटों पर नहीं होगा अंधेरा, ऊर्जा मंत्री बोले - सुरक्षित विद्युत व्यवस्था पहली प्राथमिकता

Bihar News: छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग ने पूजा समितियों, आयोजकों, छठ व्रतियों एवं आम नागरिकों से विद्युत सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने की अपील की है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूजा समितियां और आयोजक घाटों एवं पंडालों में बिजली की व्यवस्था करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें और सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

तैयारियों का निरीक्षण

इधर, ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड अजय यादव (भा. प्र. से.)  ने सर्वप्रथम छठ महापर्व 2026 के तैयारियों के विस्तृत समीक्षा की  एवं स्थलीय निरीक्षण कर  घाटों  को विद्युत आपूर्ति करने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र NIT का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान महा प्रबन्धक पेसू दिलीप कुमार सिंह, सहित विद्युत अधीक्षण अभियंता पेसू पुर्वी  एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता बांकीपुर  द्वारा 33 के वी एवं 11 के वी फीडर से अवगत कराया गया l सीएमडी द्वारा विभिन्न घाटों  जैसे लॉ कॉलेज घाट ,बरहरवा घाट ,गोलक पुर घाट ,रानी घाट एवं  ,गांधी घाट पर विद्युत व्यवस्था की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षित तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए   |

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर लगे बिजली के तारों, अस्थायी कनेक्शनों और विद्युत उपकरणों की जांच करने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा सचिव ने कहा कि घाटों और पूजा पंडालों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए केवल मानक गुणवत्ता वाले अग्निरोधी एवं इन्सुलेटेड तारों का इस्तेमाल किया जाए। सभी विद्युत उपकरणों और कनेक्शनों की सुरक्षा जांच भी सुनिश्चित की जाए। कहीं भी बिजली का तार टूटने, स्पार्किंग या अन्य गड़बड़ी दिखाई देने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर या टॉल फ्री नंबर 1912 पर सूचना दें।

Also read: Bihar News: बिहार के गरीब परिवारों को बड़ी सौगात, 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड; सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

इन सावधानियों का रखें ध्यान

ऊर्जा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, घाटों और पंडालों में अग्निरोधी तारों को इन्सुलेटेड पाइप के माध्यम से बिछाया जाए। पुराने, कटे-फटे और क्षतिग्रस्त तारों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। तारों के सभी जोड़ों पर इन्सुलेटिंग टेप लगाया जाए। विद्युत भार के अनुरूप BIS मार्क वाले तार और केबल का उपयोग हो तथा उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर रखा जाए। तारों और सर्विस वायर को सड़क या आवागमन के रास्तों से पार कराने से बचें। कट-आउट में सही क्षमता का फ्यूज वायर लगाएं और मेन, सबमेन एवं सर्किट में MCB का इस्तेमाल करें। जनरेटर, स्विच बोर्ड और अन्य विद्युत उपकरणों को अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच से दूर रखें। इनके आसपास सुरक्षा घेरा बनाएं और खतरे का संकेतक बोर्ड लगाएं। बिजली के उपयोग के लिए तीन-पिन प्लग, सॉकेट और स्विच बॉक्स का ही इस्तेमाल करें। सॉकेट में सीधे तार डालकर बिजली का उपयोग नहीं करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के गरीब परिवारों को बड़ी सौगात, 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड; सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित नवनिर्गत राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 23 लाख 75 हजार नये लाभुकों को राशन कार्ड का वितरण किया तथा 1448 नई जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को उमी राशन कार्ड प्रदान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र का बड़ा तोहफा, IISER-AIIA को मंजूरी,मिलेंगे दो बड़े संस्थान

CM Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast