
नई दिल्ली: शादी इंसान की जिंदगी का दूसरा पड़ाव होता है। जहां से वह अपनी पत्नी के साथ एक नया जीवन शुरू करता है। हालांकि कहा जाता है कि शादी का लड्डू खाए तो पछताए ना खाने तो भी पछताया होता है। लेकिन शादी का लड्डू खाकर ही लोग पछताना चाहते है। भारत में एक गांव ऐसा है जहां लड़के शादी का लड्डू खाना चाहते है लेकिन उनको लड्डू नहीं मिल रहा है। यानी की उनकी शादी नहीं हो रही है। इतना ही नहीं कई सालों से इस गांवों में किसी भी लड़के की शादी नहीं हुई है। हम बात कर रहे है बिहार के बरवां कलागांव की। जो राजधानी पटना से 300किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।
इस गांव को कंवारों का गांव भी कहा जाता है। इस गांव के लड़के शादी तो करना चाहते है लेकिन शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही है। जिस वजह से इस गांवों में पिछले कई सालों से गांव का कोई भी लड़का दुल्हा नहीं बना है। इस गांव केलड़के से कोई भी पिता अपनी लड़की की शादी नहीं कराना चाहता है।हालांकि इसके पीछे भी एक वजह है। कहा जाता है कि काफी पिछड़ा होने की वजह से इस गांव के कोई भी माता-पिता अपनी लड़की की शादी नहीं करवाते हैं। वहीं इस गांव में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की कमी है। यही वजह है कि यहां के नौजवान लड़के कुंवारे हैं और उनकी चाह कर भी शादी नहीं हो रही है।
बता दें कि काफी मशक्कत से साल 2017में एक लड़के की शादी हुई थी। जिसके लिए पूरे गांव के लोगों ने मेहनत की थी। पहाड़ियों और जंगल को काटकर गांव वालों ने 6किलोमीटर की सड़क बनाई थी। 2017के बाद उस गांव में आज तक शादी ही नहीं हुई।
Leave a comment