
Give 82-82 lakh rupees as a gift on birthday: जन्मदिन हर व्यक्ति एक स्पेशल डे के रूप में मनाता है। हर कोई अपने जन्मदिन को स्पेशल मनाने की कोशिश भी करता है। इस दिन के लिए लोग पहले से ही प्लान बनाना शुरू कर देते है। वहीं अपने इस स्पेशल डे को हर कोई स्पेशल व्यक्ति के साथ मनाना पसंद करते है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक महिला के जन्मदिन की काफी तारीफें हो रही है। वहीं कहा जा रहा है कि उस महिला ने अपने जन्मदिन पर लाखों रूपये लोगों को बांटें है।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक अरबपति महिला का 9 फरवरी 1954 मे जन्म हुआ था। वहीं आज वह महिला 69 साल की हो गई है। इस महिला के पास 34 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं वह दुनिया की 47वें नंबर की सबसे अमीर शख्सियत भी हैं। इस महिला का नाम जीना राइनहार्ट है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर रैंडम लोगों को तोहफे में 82-82 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। वह कुल 24 करोड़ रुपये बांट रही है। महिला, 41 लोगों का सेलेक्शन लकी ड्रॉ के माध्यम से करेगी। उनकी कंपनी में फिलहाल कुल 4000 लोग काम करते हैं। इससे पहले महिला बॉस ने क्रिसमस के मौके पर कर्मचारियों को तगड़ा बोनस भी दिया था।
बता दें कि राइनहार्ट, Hancock Prospecting नाम की माइनिंग, एनर्जी और एग्रीकल्चरल कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस कंपनी को उनके पिता ने स्थापित किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राइनहार्ट की कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 3.3 अरब डॉलर (190 अरब रुपये से अधिक) का मुनाफा कमाया है। इसके लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि जब उनकी कंपनी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया तो ऑस्ट्रेलिया को भी काफी लाभ हुआ। इसलिए खुशी साझा करने के लिए पैसे देने का ऐलान किया।
Leave a comment