
गाजियाबाद: मुझे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था जिस वजह से मैंने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। ये बात सुनकर आप एक बार तो हैरान होगे फिर सोचेंगे कि स्कूल में जाने वाला बच्चा किसी की हत्या नहीं कर सकता है। लेकिन ये घटना यूपी में सच साबित हुई है यहां एक दसवीं के छात्र ने अपने दोस्त को इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उसे स्कूल में जाना पसंद नहीं था।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी में 16 साल के दसवीं के छात्र ने आठवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त नीरज कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या के बाद पुलिसचौकी पहुंच गया। वहां पहुंचकर पुलिसवालों को कहा कि मुझे जेल में भेज दो। मैंने अपने दोस्त की हत्या की है। पहले तो ये बात सुनकर पुलिस ने इस बात पर वुश्वास नहीं किया, लेकिन जब आरोपी ने नीरज के शव की जगह बताई और पुलिस ने वहां जाकर देखा तो सब साफ हो गया। जिसके बाद बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद छात्र ने बताया कि उसे स्कूल जाना पसंद नहीं था परिवार वाले जबरदस्ती से स्कूल में भेजते थे। जिसके बाद छात्र जेल जाने की सोचने लगा।
छात्र बताया कि उसने सुना था कि जेल में पढ़ाई नहीं होती है। जिसके बाद मैंने जेल जाने के तरीके खोजने लगा। जिसके बाद अपने दोस्त की हत्या मन में आई और मैंने हत्या करना का प्लान किया। छात्र ने बताया कि वह तीन दिन से हत्या को अंदाम देने की फिराक में था। फिलहाल छात्र को सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नीरज को रोज शाम को खेलने के बहाने ले जाता था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे हत्या करना चाहता था। पिछले तीन दिन से इसकी कोशिश कर रहा था लेकिन मौका हाथ नहीं आ रहा था।
Leave a comment