दुनिया का एकलौता जीव जिसका मल दिखाई देता है क्यूब की तरह, जानें वजह

दुनिया का एकलौता जीव जिसका मल दिखाई देता है क्यूब की तरह, जानें वजह

नई दिल्ली: दुनिया में न जाने कितने किस्म के जीव है और हर जीव अलग तरह के प्रवृति के होते है। हर जीव के अंदर कोई ना कोई खास बात होती है जो उसे सबसे भिन्न बनाती है। कोई बेहद खूंखार होता है तो किसी पर बचाव के लिए कवच होता है तो किसी पर कांटे। ऐसे में एक प्रकार का  जीव है जिसका मल बेहद अलग आकार का होता है। अकसर आपने जानवरों के मल को फैला हुआ या छितराया हुआ देखा होगा। लेकिन इस जीव का मल क्यूब के आकार का होता है।

दरअसल हम बात कर रहे है बड़े चूहों की तरह दिखने वाले वॉमबैट नाम के जीव की। जो ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन जीवों की खासियत ये है कि इनका मल क्यूब यानी स्क्वायर जैसा होता है। वॉमबैट एक रात में 100 क्यूब मल त्याग सकते हैं जिससे वो अपने इलाके को चिन्हित करते हैं। पॉटी का ये आकार उन्हें रात में सोते वक्त इधर-उधर जाने में रोकता है। जानकारों की मानें तो उनकी आंतों की बनावट के कारण ही उनका मल क्यूब के आकार का होता है।

आपको बता दें कि साल 2018में शोधकर्ताओं को तसमानिया की सड़कों पर एक वॉमबैट रोड एक्सीडेंट के कारण मरा मिला था। तब डॉक्टर यैंग और उनकी टीम ने जीव की आंत की जांच की थी जिसके बाद उसे एक अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी डिविजन ऑफ फ्लुएड डायनैमिक्स की मीटिंग में प्रेजेंट किया गया था। उन लोगों ने जांच के दौरान वॉमबैट के इंटेस्टाइन की तुलना सुअर से की। उसे जांचने के लिए उसमें उन्होंने एक गुब्बारा डाला जिससे ये पता चल सके कि आखिर आंतें कितनी फैल जाती हैं।

जांच में बताया गया कि आंतों के आखिरी 25फीसदी रास्ते में मल लिक्विड से सॉलिड में बदल जाता है। आखिरी के 8फीसदी आंत की दीवारें इतनी इलास्टिक होती हैं कि मल उसमें जमा होते-होते अपने आप क्यूब के आकार में बदल जाता है। इससे 2सेंटीमीटर का क्यूब बन जाता है।

Leave a comment