
Luthra Brother Deported To Delhi: गोवा क्लब अग्निकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है। लाने के साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अब बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। जहां आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला होगा।
इससे पहले इस मामले में अधिकारियों ने साफ किया था कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली जांच एजेंसी लुथरा ब्रदर्स की कस्टडी लेगी। इसके लिए गोवा पुलिस की टीम सोमवार को दिल्ली पहुंच गई थी। कस्टडी मिलने के बाद सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को गोवा ले जाया जा सकता है। इसके बाद दोनों भाइयों से पूछताछ होगी।
थाईलैंड भाग गए थे लूथरा बंधु
बता दें कि छह दिसंबर का वो काला दिन, जब उत्तर गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी। घटना के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ इंटरपोल ने नोटिस जारी किया था। वहीं, भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 11 दिसंबर को थाईलैंड के अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लिया था।
Leave a comment