ईद-उल-फितर 2022: भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ देश में मनाया जा रहा है आज ईद का त्योहार

ईद-उल-फितर 2022: भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ देश में मनाया जा रहा है आज ईद का त्योहार

नई दिल्ली: आज पूरे भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में ईद के जश्न की धूममची है। मुस्लिम समुदाय में इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। रमजान के पाक महीने के रोजे का अंत ईद के साथ ही होता है। आखिरी रोजे के अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता हैं।

इसी के साथ ईद से जुड़ी कुछ बाते आपको बता देते है। ईद की नमाज को सलत अल-ईद भी कहा जाता है। अरबी भाषा में ईद का अर्थ रोजा तोड़ने का त्योहार है। जिस तरह रमजान की शुरूआत चांद दिखने के साथ ही होता है उसी तरह ईद की शुरूआत भी चांद दिखने के बाद ही होता है।

मन्याताओं के अनुसार ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। इस जंग में पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में मुसलमानों की युद्ध में जीत हुई थी। जिसकी खुशी जाहिर करने के लिए लोगों ने ईद का पर्व मनाया था। बता दे कि साल में ईद का त्योहार दो बार मनाया जाता है। दूसरी ईद जिसे ईद-उल-अज़हा और बकरीद के नाम से भी जाना जाता है।

ईद उल-फितर का सबसे अहम मक्सद ग़रीबों को फितरा या दान देना होता है। जिससे गरीब और मजबूर लोग भी ईद का त्योहार को मना सके। ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। ईद के दिन हर मुसलमान का फ़र्ज़ होता है कि वो दान दे।

बता दें कि पूरी दुनिया में इसे अलग-अलग दिन और समय पर मनाया जाता है। ये उस जगह के चांद दिखने के समय पर निर्भर करता है। कई देशों के मुसलमान मक्का में चांद दिखने के हिसाब से ही ईद का त्योहार मनाते हैं।

 

Leave a comment