
नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसे शहर, जगहें है जिसकी नाम बदल दिया गया है। हाल की केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया है। अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के पूरे हिस्से को अब कर्तव्य पथ के रूप में जाना जाएगा। वहीं बात करें कि इस नाम को क्यों बदला गया तो इस पर सरकार का कहना है कि आजादी के 75 साल बाद गुलामी का कोई भी प्रतीक नहीं रहना चाहिए, सबकुछ न्यू इंडिया वाले विजन को ताकतवर करने वाला साबित होना चाहिए। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाके है जिनके नाम को बदला गय़ा है। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताएंगे।
इसके अलावा दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम भी बदला गया है जिसे अब पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाने लगा है। हालांकि औरंगजेब लेन मौजूद है। इस लेन का नाम भी डा. एपीजे अब्दुल कलाम लेन किया जाना चाहिए। वहीं दिल्ली की खान मार्केट के नाम को भी बदला गया बै जिसे अब भगवान वाल्मीकि मार्केट से जाना जाता है। इस मार्केट का नाम भगवान वाल्मीकि मार्केट इस लिए रखा गया क्योंकि मार्केट के बीच में वाल्मीकि का मंदिर मौजूद है।
वहीं मुग़ल सम्राट अकबर के नाम पर रखे अकबर रोड के नाम को भी बदला गया है जिसे अब दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाता है। जनरल बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ है। उनकी याद में अकबर रोड का नाम बदला गया।
Leave a comment