
नई दिल्ली: नेपाल में आज सुबह 5.26बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के नुवाकोट जिले के बेलकोटगडी के पास था। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
वहीं इससे पहले 31 जुलाई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिला है।
क्यों आता है भूकंप
बता दे कि,पृथ्वी मुख्य रूप से चार परतों से बनी है। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल कोर को लिथोस्फीयर कहा जाता है। यह 50 किमी मोटी परत विवर्तनिक प्लेटों नामक कई खंडों में विभाजित है।ये टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी जगह कंपन करती रहती हैं और जब यह प्लेट बहुत ज्यादा कंपन करती है तो भूकंप का अहसास होता है।
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों की गति के कारण पृथ्वी कांपने लगती है। भूकंप का प्रभाव इस स्थान या इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिक होता है।यदि रिक्टर पैमाने पर 7 या उससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप आता है, तो लगभग 40 किमी के दायरे में भूकंप अधिक शक्तिशाली होता है।
Leave a comment