
नई दिल्ली: आज के आधुनिक समय में जहां एक तरफ लोग बाहर के भोजन को खाना पसंद करते है तो वहीं अपने शरीर को लेकर भी काफी एक्टिव रहते है। लड़का हो या लड़की। शरीर की फिटनेस के लिए लोग जिम भी जॉइन कर रहे है। ज्यादातर लोगों को अपने पेट के फैट को लेकर चिंता सताने लगती है जिसके लिए जिम में वर्कआउट किया जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा समुदाय है जिसमें पेट के फैट को जानबुझ कर बढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं इस समुदाय में जिस व्यक्ति की पेट की चर्बी जितनी ज्यादा होगी उसे उतना ही सुंदर माना जाता है।
बड़ी तोंद के पुरूष को मिलता है इनाम
दरअसल इथियोपिया के बोडी और मी'न जनजाति के लोगों में दुनिया से अलग परंपरा लागी है। जिसके मुताबिक, इस जनजाति में जिस व्यक्ति की सबसे ज्यादा तोंद होगी उसे उतना ही सुंदर माना जाता है। साथ ही बोडी जनजाति में जिस व्यक्ति की सबसे बड़ा पेट होता है इसे इनाम भी दिया जाता है। बता दें कि बोडी जनजाति में पुरुषों की एक सौंदर्य प्रतियोगिता होती है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में आदमियों के पेट के आकार को मापा जाता है। जिसका पेट सबसे बड़ा होता है, वह विजयी माना जाता है। विजयी पुरुष एक बार जीतने के बाद तमाम उम्र नायक की तरह माना और सराहा जाता है।
पेट बढ़ाने की लगती है होड
एक और लोग अपनी पेट की चर्बी को कम करने के लिए अलग-अलग नुख्से अजमाते है लेकिन बोडी जनजाति में प्रतियोगिता के लिए लोग पेट बढ़ाने की होड लगाई जाती है। इन जनजातियों के लोग ख़ास तरह से अपने पेट को बड़ा करते हैं। वे छः महीने के लिए एकांत में जाते हैं। युवा पुरुष गाय के रक्त और दूध से बने एक पेय को पीते हैं।
Leave a comment