सोमालिया के होटल हयात पर आतंकवादियों का कब्जा, 12 लोगों की मौत, कई घायल

सोमालिया के होटल हयात पर आतंकवादियों का कब्जा, 12 लोगों की मौत, कई घायल

सोमालिया : अफ्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित सोमालिया में आतंकी हमले की खबर सामने आई है। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही घायलों को नजदीकी अपस्ताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित होटल हयात पर आतंकियों ने कब्जा जमा लिया है। आतंकी हमले में अब तक 12 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही घायलों को नजदीकी अपस्ताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि आतंकी हमला आतंकवादी समूह अल-शबाब द्वारा किया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो कार बमों ने होटल हयात को निशाना बनाया। एक कार बम होटल के पास एक बैरियर से टकराया और दूसरा होटल के गेट से टकराया। हमारा मानना है कि आतंकी होटल के अंदर मौजूद हैं। सुरक्षा बलों और बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है।

Leave a comment