RUSSIA-UKRAINE WAR: लुहान्सक शहर में हुआ भयानक ब्लास्ट, खारकीव में 8 लोगों की गई जान

RUSSIA-UKRAINE WAR: लुहान्सक शहर में हुआ भयानक ब्लास्ट, खारकीव में 8 लोगों की गई जान

नई दिल्ली:  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे यूद्ध का आज 12वां दिन है इस बीच लुहान्सक शहर में एक भयानक ब्लास्ट हुआ। धमाके बाद एक तेल डिपो में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस हमले का जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

ब्लास्ट के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। लुहान्सक पीपुल्स रिपब्लिक के प्रमुख के सलाहकार रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने तेल डिपो पर मिसाइल हमला भी किया। वहीं आज भी यूक्रेन के खारकीव शहर में आज रात रूस ने खूब बमबारी की है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच रूस के माइकोलाइव शहर में एक रॉकेट ब्लास्ट हुआ है। इसके चलते अब तक करीब 15 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं।

यूक्रेन में चारों तरफ धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही है,फाइटर जेटस की गूंज और तबाही के इस मंजर ने यूक्रेन के लोगों का दिल दहला दिया है। जंग में रोज रूस यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर मिसाइलों और बमों से हमले कर रहा है। इस दौरान कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों की तादाद में लोग यूक्रेन से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इस बीच रूस से नाराज कई देश उसपर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच रूस से तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बातचीत चल रही है।

Leave a comment