Search KhabarFast

Press ESC to close

अब बिना अकाउंट वाले भी ऑडियो-वीडियो कॉल में हो सकेंगे शामिल, WhatsApp में आया नया गेस्ट कॉल फीचर; जानें कैसे करेगा काम

अब बिना अकाउंट वाले भी ऑडियो-वीडियो कॉल में हो सकेंगे शामिल, WhatsApp में आया नया गेस्ट कॉल फीचर; जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp Guest Calling Feature: WhatsApp अक्सर अपने यूजर्स के लिए चैटिंग, कॉलिंग और प्राइवेसी से जुड़े कई फीचर्स लेकर आता रहता है। जो बिना किसी परेशानी के दूसरे लोगों से कनेक्ट करने के प्रोसेस को आसान बना देता है। हाल ही में WhatsApp ने एक नया गेस्ट कॉलिंग फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से अब आप उन यूजर्स से भी जुड़ सकते है, जो वॉट्सऐप यूज नहीं करते हैं या जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। उन यूजर्स को आप आसानी से ऑडियो और वीडियो कॉल लॉग में शामिल कर सकते है। हालांकि इस फीचर का यूज करने के लिए आपको उन यूजर्स को इन्वाइट लिंक भेजना होगा।

इस फीचर की खास बात यह है कि इन्वाइट लिंक एक्सेप्ट करने के लिए आपको न तो WhatsApp डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही ऐप पर कोई नया अकाउंट बनाने की जरूरत होगी। फिलहाल, इस फीचर को बीटा वर्जन में रिलीज किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में ये फीचर पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। WhatsApp ने अपने नए पोस्ट में बताया कि जैसे वॉट्सऐप कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है, ठीक वैसे ही गेस्ट कॉल भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेगा।

Also read: त्योहारी सीजन से पहले महिंद्रा का धमाका, पेट्रोल-डीजल-EV के बाद लॉन्च की पहली CNG गाड़ी; जानें इसकी कीमत

कैसे काम करता है ये फीचर?

1. गेस्ट कॉलिंग फीचर यूज करने के लिए आपका WhatsApp अपडेट होना चाहिए। 
2. इसके बाद ऐप ऑपन करें और Calls वाले टैब पर जाएं। 
3. फिर + आइकन पर टैप करें और कॉल लिंक क्रिएट करने वाले ऑप्शन को चुनें। 
4. इसके बाद नया कॉल लिंक क्रिएट हो जाएगा। 
5. फिर इस लिंक को आप उन यूजर्स के साथ शेयर करें जो WhatsApp पर नहीं है। 
6. कॉल लिंक के जरिए आप कम से कम 32 लोगों को जोड सकते है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन से पहले महिंद्रा का धमाका, पेट्रोल-डीजल-EV के बाद लॉन्च की पहली CNG गाड़ी; जानें इसकी कीमत

Mahindra XUV 3XO: अगर आप भी त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए महिंद्रा सबसे अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपना XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा का ये पहला CNG मॉडल है, जिसे ZNG नाम दिया है।

16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Tecno Spark 50S 5G, मिलेगा नया कैमरा डिजाइन और दो कलर ऑप्शन

स्मार्टफोन कंपनी Tecno भारतीय बाजार में अपनी Spark 50 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G 16 अक्टूबर को भारत में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast