Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहारी सीजन से पहले महिंद्रा का धमाका, पेट्रोल-डीजल-EV के बाद लॉन्च की पहली CNG गाड़ी; जानें इसकी कीमत

त्योहारी सीजन से पहले महिंद्रा का धमाका, पेट्रोल-डीजल-EV के बाद लॉन्च की पहली CNG गाड़ी; जानें इसकी कीमत

Mahindra XUV 3XO: अगर आप भी त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए महिंद्रा सबसे अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपना XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा का ये पहला CNG मॉडल है, जिसे ZNG नाम दिया है। बता दें, महिंद्रा ने पेट्रोल, डीजल और EV के बाद CNG कैटेगरी में भी एंट्री कर ली है। इसी के साथ यह कंपनी की मौजूदा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की CNG गाड़ी बन चुकी है। इसकी ऑफिशियल बिक्री शुरू हो चुकी है, जिसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। कुल चार वेरिएंट में CNG गाड़ी उपलब्ध है, जिसमें आपको टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं।

Also read: 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Tecno Spark 50S 5G, मिलेगा नया कैमरा डिजाइन और दो कलर ऑप्शन

Mahindra XUV 3XO CNG का इंजन  

Mahindra XUV 3XO CNG में 1.2-लीटर TCMPFi टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह SUV CNG पर 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी। CNG मोड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार का समय 11.8 सेकंड बताया गया है। इसके अलावा CNG खत्म होने पर गाड़ी अपने आप पेट्रोल मोड पर स्विच हो जाएगी। बूट स्पेस बचाने के लिए दो छोटे CNG सिलिंडर बूट फ्लोर के नीचे लगाए गए हैं। इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि स्पेयर व्हील अंडरबॉडी में लगा है।

Mahindra XUV 3XO CNG के फीचर्स

अब अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन मिलता है। इसके अलावा तीन स्टीयरिंग मोड, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड LED टेललैंप जैसे फीचर्स मिलेगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7.40 लाख की SUV ने मारी बाजी, Brezza-Venue को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Tata Nexon: भारतीय ऑटो बाजार में इस वक्त SUV के ही चर्चे है। हर बार अपने नए सेगमेंट की वजह से SUV बिक्री की लिस्ट में नंबर 1 बनी रहती है। ये सिलसिला सितंबर 2026 को भी जारी रहा। दरअसल, सब-4 मीटर, मिनी, माइक्रो, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल साइज के सेगमेंट की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सब-4 मीटर बनी हुई है। जिस वजह से SUV में टाटा नेक्सन ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की हुई है।

16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Tecno Spark 50S 5G, मिलेगा नया कैमरा डिजाइन और दो कलर ऑप्शन

स्मार्टफोन कंपनी Tecno भारतीय बाजार में अपनी Spark 50 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G 16 अक्टूबर को भारत में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast