Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

 

विफलता इंसान की जिंदगी का अंत नहीं होती बल्कि विफलता ही सफलता के नए दरवाजे खोलती है। विफल होकर इंसान सफलता की तरफ एक कदम और बढ़ाता है। जब उन्हें सफलता मिलती है तो वह ऐसे मुकाम पर पहुंच जाते हैं जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता है।

ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी

ऐसे ही मेहनत और लगन की नई मिसाल सिरसा जिले के गांव गांव किशनपुरा के सतबीर सिंहमार ने पेश की हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बलबूते ग्रुप D से HCS अधिकारी का सफर तय किया है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा (HCS) में उन्होंने पूरे प्रदेश में 49वीं रैंक हासिल की हैं।

वर्तमान में एग्रीकल्चर विभाग में फील्ड मैन (Group D) के पद पर कार्यरत सतबीर सिंहमार ने बताया कि इससे पहले उन्होंने 2021-22 में UPSC परीक्षा दी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इस निराशा से उन्होंने हार मानी बल्कि और ज्यादा मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए रोजाना घंटों की पढ़ाई जारी रखी और उसका सकारात्मक परिणाम मिलने पर अपार खुशी है।

मेहनत ही सफलता की कुंजी

सतबीर सिंहमार ने बताया कि आप चाहे छात्र हों या जॉब की तलाश कर रहे युवा या फिर नौकरीपेशा, आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। यह सभी के जीवन में परेशान करने वाला और निराशावाद का कारण बनता है। लेकिन जो लोग आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं उनके लिए असफलता, सफलता का ही एक रूप है, जो इनके जीवन में आता है और आएगा ही, बस हमें इसका सामना करने के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत होती है। यदि आप निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो सफलता आपसे ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के बर्नीगाड़ में विकास की सौगात, CM धामी ने 217 करोड़ के 38 कार्यों का किया शिलान्यास

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया।

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही मामले में कानूनी कार्रवाई की और अंकिता के परिवार की मांग पर CBI जांच की सिफ़ारिश भी की गई। पुलिस और शासन की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। आरोपियों की जमानत याचिका भी हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। सरकार इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast