Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp Incognito Chat: WhatsApp का नया धमाका! अब AI चैट होगी पूरी तरह होगी सीक्रेट, मैसेज खुद हो जाएंगे डिलीट

WhatsApp Incognito Chat: WhatsApp का नया धमाका! अब AI चैट होगी पूरी तरह होगी सीक्रेट, मैसेज खुद हो जाएंगे डिलीट

WhatsApp Incognito Chat With AI: व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्त किया है। इस फीचर का नाम है 'Incognito Chat With AI'. इसकी मदद से अब मेटा AI के साथ निजी बातचीत बिना किसी की नजर के की जा सकेगी। खास बात यह है कि चैट खत्म होते ही मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे और उनका कोई रिकॉर्ड भी सेव नहीं होगा।

बता दें, कंपनी ने 13 मई 2026 को इस फीचर की आधिकारिक घोषणा की। कंपनी का कहना है कि ये फीचर पूरी तरह प्राइवेट और अस्थायी बातचीत का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा इससे उन लोगों को फायदा होगा जो AI से नौकरी या निजी मामलों से जुड़े सवाल पूछते है। 

Incognito Chat कैसे काम करेगा? 

1. व्हाट्सएप Incognito AI चैट शुरु करने के लिए मेटा AI चैट में नए आइकन पर टैप करना होगा।

2. चैट सेशन खत्म होते ही सभी मैसेज यूजर के फोन से और सर्वर से डिलीट हो जाते हैं। यानी कोई हिस्ट्री सेव नहीं होगी। 

3. खास बात यह है कि मेटा या व्हाट्सएप के कर्मचारी भी एक्सेस नहीं कर सकते।  

4. इसका मकसद यूजर्स को AI के साथ ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बातचीत का अनुभव देना है।

Also read: Mega Sale के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर अपनाएं ये टिप्स

प्राइवेट प्रोसेसिंग तकनीक क्या है?

मेटा के अनुसार, यह नया फीचर मेटा की पुरानी प्राइवेट प्रोसेसिंग तकनीक पर आधारित है। मेटा का कहना है कि यूजर के मैसेज को सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जो मेटा के मुख्य सर्वर से अलग रहेगा। इस दौरान यूजर के IP एड्रेस जैसी पहचान भी  छिपी रहेगी।

क्यों लाया गया यह फीचर?

दरअसल, आज के समय में AI का यूज लगातार बढ़ रहा है। यूजर्स AI से सेहत फाइनेंस, कानूनी सलाह या पर्सनल मुद्दों पर बात करते हैं और जानकारी इकट्ठा करते है। लेकिन अक्सर यूजर्स अपने डेटा सेविंग को लेकर परेशान रहते है। इसलिए व्हाट्सएप ने इस समस्या का समाधान करते हुए Incognito Chat With AI फीचर लॉन्च किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mega Sale के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर अपनाएं ये टिप्स

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भारी डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स कई बार लोगों के लिए नुकसान का कारण बन जाते हैं। फर्जी वेबसाइट्स, नकली ऑफर्स और साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में खरीदारी करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों पर बड़ा एक्शन, अब 2 घंटे में हटानी होगी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

सोशल मीडिया पर प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल होने के मामलों को लेकर सरकार अब सख्त हो गई है। नए नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को आपत्तिजनक या निजी कंटेंट की शिकायत मिलने के बाद तय समय सीमा 2 घंटे के अंदर उसे हटाना होगा। सरकार का कहना है कि इससे लोगों की डिजिटल प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast