Search KhabarFast

Press ESC to close

Cooling भी, Saving भी! AC ऑन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा ब्लास्ट और घटेगा बिजली बिल

Cooling भी, Saving भी! AC ऑन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा ब्लास्ट और घटेगा बिजली बिल

Air Conditioner Safety Guide: गर्मियां आने वाली हैं और एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से AC चलाने से न सिर्फ बिजली का बिल आसमान छू सकता है, बल्कि ब्लास्ट जैसी खतरनाक घटनाएं भी हो सकती हैं? हाल के सालों में भारत में गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट के कई मामले सामने आए हैं, जो मुख्य रूप से ओवरहीटिंग, खराब मेंटेनेंस और दबाव बढ़ने से होते हैं। ऐसे में आप सही टिप्स अपनाकर इन जोखिमों से बच सकते हैं। साथ ही, बिजली की खपत भी 20-30%तक कम कर सकते हैं। तो आइए उन जरूरी टिप्स के बारे में जानते हैं, जो आपके AC को सुरक्षित और किफायती बनाने में मदद करेंगे।

AC ब्लास्ट के मुख्य कारण और बचाव के उपाय

AC ब्लास्ट आमतौर पर कंप्रेसर में दबाव बढ़ने, ओवरहीटिंग या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट्स से होते हैं। भारत में गर्मी के दौरान लगातार चलाने से ये समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहां कुछ प्रमुख कारण और रोकथाम के तरीके बताएं जा रहे है।

1. ओवरहीटिंग और गंदे फिल्टर्स:गंदे एयर फिल्टर्स या क्लॉग्ड कॉइल्स से हवा का बहाव रुक जाता है, जिससे मशीन ज्यादा गर्म हो जाती है। रोकथाम: हर 1-2महीने में फिल्टर्स साफ करें या बदलें। गर्मी शुरू होने से पहले प्रोफेशनल सर्विसिंग करवाएं।

2. खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन:पुरानी या गलत वायरिंग से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। रोकथाम: AC के लिए अलग डेडिकेटेड सर्किट इस्तेमाल करें, एक्सटेंशन कॉर्ड से बचें और वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाएं।

3. रेफ्रिजरेंट लीक और ज्वलनशील गैस:कुछ AC में इस्तेमाल होने वाली गैसें ज्वलनशील होती हैं, जो लीक होने पर स्पार्क से फट सकती हैं। रोकथाम: प्रमाणित टेक्नीशियन से ही गैस चेक करवाएं और अनऑथराइज्ड सर्विस से दूर रहें।

4. लगातार चलाना:ज्यादा समय तक चलाने से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है। रोकथाम: टाइमर या स्लीप मोड का इस्तेमाल करें, और कमरे में किसी के न होने पर बंद कर दें।

बिजली बिल कम करने के आसान टिप्स

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, AC बिजली की 40-50%खपत कर सकता है, लेकिन स्मार्ट तरीकों से इसे कम किया जा सकता है।

1. तापमान सेटिंग:AC को 24-25डिग्री सेल्सियस पर सेट करें। हर डिग्री बढ़ाने से 6%बिजली बचती है। कम तापमान पर रखने से कंप्रेसर ज्यादा चलता है और बिल बढ़ता है।

2. पंखे का साथ:AC के साथ सीलिंग फैन चलाएं। इससे ठंडक जल्दी फैलती है और AC कम समय चलता है।

3. कमरे की सीलिंग और इंसुलेशन:दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, पर्दे लगाकर धूप रोकें। इससे ठंडी हवा बाहर नहीं जाती और AC कम मेहनत करता है।

4. एनर्जी स्टार रेटेड AC:  5-स्टार रेटिंग वाले AC चुनें, जो कम बिजली खाते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल बेहतर होते हैं।

5. मेंटेनेंस और स्मार्ट यूज:AC को मुख्य स्विच से बंद करें, न कि सिर्फ रिमोट से। प्रोग्रामेबल थर्मोस्टेट इस्तेमाल करें जो खुद तापमान एडजस्ट करे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब लंबी दूरी की टेंशन खत्म! सिंगल चार्ज में 400KM चलने वाला ई-स्कूटर भारत में लॉन्च; जानिए इसकी कीमत

Long Range Electric Scooter: बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Simple Energy ने अपना फ्लैगशिप मॉडल Simple Ultra लॉन्च कर दिया है, जो दावा किया जा रहा है कि भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

28 दिन की वैलिडिटी से मिलेगी राहत, Airtel का 60 दिन वाला सस्ता प्लान हुआ लॉन्च; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Airtel Recharge Plan: भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिससे लंबी वैलिडिटी की चाहत रखने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, कंपनी का ₹619 वाला 60-दिन वैलिडिटी प्लान अब उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन का लाभ शामिल है।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo का नया फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा फीचर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Vivo X300 Ultra: कैमरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 सीरीज के सबसे पावरफुल मॉडल X300 Ultra को भारत लाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें