Google ने अपने सर्च इंजन के URL में किए बड़े बदलाव, यूजर्स पर पड़ेगा क्या असर?

Google ने अपने सर्च इंजन के URL में किए बड़े बदलाव, यूजर्स पर पड़ेगा क्या असर?

Google Search Engine: आज के समय में टेक्नोलॉजी के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं है। हमें कुछ भी सर्च करना हो तो हम गूगल की मदद लेते है। लेकिन अब गूगल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में गूगल ने अपने सर्च इंजन के URL स्ट्रक्चर में एक बहुत बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। बता दें, गूगल ने अपने सर्च डोमेन में कुछ नए बदलाव कर रही है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इन बदलावों से यूजर्स पर असर क्या असर पड़ेगा।

गूगल ने किए बड़े बदलाव

बता दें, हाल ही में गूगल ने अपने सर्च इंजन के URL स्ट्रक्चर में बदलाव करने का फैसला किया है। अब यूजर्स गूगल के नए अपडेट के बाद अलग-अलग ccTLD इस्तेमाल करके किसी खास देश का सर्च रिजल्ट नहीं देख सकते। अब गूगल आपकी लोकेशन के आधार पर सर्च रिजल्ट दिखाएगा। आसान शब्दों में समझें तो अगर आप भारत में हैं और google.com खोलते हैं, तो आपको भारत से जुड़े कंटेंट ही पहले दिखेगा।

 भारतीय यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?

गूगल के नए अपडेट के बाद यूजर्स को उनकी लोकेशन के आधार पर सिर्फ आसपास की लोकेशन की जानकारी मिलेगी। यानी स्थानीय जानकारी और खबरें पहले दिखाई देंगी। अलग-अलग डोमेन पर अलग-अलग रिजल्ट दिखने की समस्या को खत्म करने के लिए यूजर्स के लोकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। 

बता दें, गूगल के इस नए अपडेट के तहत लोगों का सर्च एक्सपीरियंस बेहतर हो सकेगा। इससे ब्राउजर एड्रेस बार में बी बदलाव होंगे। इसके अलावा आपका गूगल पहले जैसा ही सर्च करेगा। उसमें कोई बदलाव नहीं आएगा।

VPN में हुए क्या बदलाव?

इस अपडेट के तहत वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) में भी कुछ बदलाव किए गए है। अगर आप VPN यूज करते है या किसी और देश में ट्रैवल कर रहे हैं, तो गूगल आपकी नई लोकेशन के हिसाब से रिजल्ट दिखाएगा। जिससे इंटरनेशनल सर्च पर असर पड़ सकता है।

Leave a comment