...या तो हिस्सेदारी बेचों या यहां से भाग जाओ, अमेरिका में आखिर क्या है अब TikTok का भविष्य?

...या तो हिस्सेदारी बेचों या यहां से भाग जाओ, अमेरिका में आखिर क्या है अब TikTok का भविष्य?

Tiktok Deal Talks: शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok पिछले लंबे समय से खबरों में बना हुआ है। कुछ बड़ी कंपनियां इस प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी खरीदने के लिए दौड़ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर TikTok में बिक्री क्यों हो रही है और इसके पीछे की असली वजह क्या है? अब Microsoft और Oracle जैसी बड़ी कंपनियां TikTok में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सामने आ रही हैं।

आखिर क्यों बिक रहा है TikTok?

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि TikTok के एल्गोरिदम, डेटा संग्रहण और सॉफ्टवेयर अपडेट्स की जिम्मेदारी अब अमेरिकी कंपनियों के पास हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और ये सब केवल अनुमान हैं।

कुछ समय पहले अमेरिका में TikTok को ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। इसके साथ ही यह ऐप अब अमेरिका में यूजर्स के लिए भी काम नहीं कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance को 75 दिनों का समय दिया था। इस समय सीमा के अंतर्गत, TikTok तभी अमेरिका में काम कर पाएगा जब इसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनियों की होगी।

आसान शब्दों में कहें तो, अगर TikTok में अमेरिकी कंपनी का हिस्सा नहीं हुआ, तो उसे अमेरिका में अपना काम बंद करना पड़ सकता है। कुछ समय पहले यह खबर भी आई थी कि एलन मस्क भी TikTok को खरीद सकते हैं। अब यह देखना होगा कि आखिर कौन सी कंपनी Microsoft, Oracle, या फिर एलन मस्क के लिए TikTok की डील फायदेमंद साबित होगी।

अमेरिका में TikTok का भविष्य

TikTok के पास अमेरिका में लगभग 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के चलते अमेरिका ने इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी कंपनी के साथ हिस्सेदारी डील होने के बाद भी, TikTok की पैरेंट कंपनी के पास हिस्सेदारी बनी रहेगी। यह भविष्य में ऐप के संचालन को प्रभावित कर सकता है।

Leave a comment